Tuesday, October 20th, 2026

20 भारतीय मूल के लोगों को मिली जो बाइडेन की कैबिनेट में जगह

अमेरिका
बुधवार को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। उन्हें अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें राष्ट्रपति पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाइडेन के शपथ लेने के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी और लिखा हम दोनों मिलकर काम करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

 बाइडेन कैबिनेट में भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को जगह मिली
डोनाल्‍ड ट्रंप के समय में भारत और अमेरिका के बहुत ही मधुर संबंध थे और अब पूरी दुनिया की निगाह इस पर है कि अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति का रवैय्या भारत की तरफ कैसा रहेगा। अभी से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन यहां हम आपको एक खास बात बताते हैं कि बाइडेन कैबिनेट में भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को जगह मिली है, जो अपने आप में ही बेहद अनोखी बात है।
 
 
 बाइडेन की 'टीम इंडिया'
नीरा टंडन (50)- बजट तैयार करने में अहम रोल निभाएंगी
माला अडिगा (47)- राष्ट्रपति की पत्नी की पॉलिसी सलाहकार
सबरीना सिंह ( 32)- फर्स्‍ट लेडी की मीडिया सलाहकार
आयशा शाह- सोशल मीडिया और मीडिया ब्रीफ्रिंग का काम
समीरा फाजली- आर्थिक मामलों पर जो बाइडेन की सलाहकार
भरत रामामूर्ति- आर्थिक मामलों में सलाहकार
गौतम राघवन -राष्ट्रपति के लिए स्‍टाफ की नियुक्ति करेंगे।
विनय रेड्डी - बाइडेन के भाषणों को लिखने की जिम्मेदारी
वेदांत पटेल - राष्ट्रपति के असीस्‍टेंट प्रेस सेक्रेटरी
सोनिया अग्रवाल- पर्यावरण मामलों के लिए वरिष्ठ सलाहकार
विदुर शर्मा -अमेरिका को कोरोना से बचाने वाली टीम में शामिल
नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल में भारतीय मूल के तीन लोग शामिल
कानूनी सलाह देने वाली टीम में भी भारतीय मूल की दो महिलाओं को मिली जगह
और बाकी भी लोग बाइडेन की स्पेशल टीम में शामिल हैं।
 मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति हूं: जो बाइडेन

मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति हूं: जो बाइडेन
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के नये राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता को लोकतांत्रिक पद्धति कायम रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने काफी संघर्षों के साथ अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा की है। मैं अब किसी पार्टी का राष्ट्रपति नहीं हूं, बल्कि अब मैं पूरे अमेरिका और हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं।

 

#20 भारतीय मूल

Source : Agency

पाठको की राय